पाली में 75 साल के बुजुर्ग ने किया सुसाइड:गले में मिला रस्सी का निशान, परिजन बोले- मानसिक रूप से परेशान थे

पाली में एक 75 साल के बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई। पुलिस के अनुसार पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में रहने वाले भैरूसिंह (75) पुत्र चतुरभुज सिंह मंगलवार सुबह अचेत हालत में मिले। उनके गले में फंदा लगा हुआ था। यह देख परिजन तुरंत उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस को बताया- सोमवार शाम को भी खाना खाने के बाद वृद्ध भैरूसिंह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। मंगलवार सुबह हमें घटना का पता लगा। वे पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस बॉडी मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई। अचानक हुई इस घटना से वृद्ध के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *