मन की बात में माफी मांगें मोदी : जितदें सिंह:AICC के महासचिव ने कहा – किसी ने धक्का दिया को CCTV दिखाओ, आंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे

संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस के नेता बीजेपी के नेताओं पर हमलावर हैं। AICC के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को अपने आवास फूल बागे में मीडिया से कहा कि संसद में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगे हैं। राहुल गांधी ने किसी को धक्का दिया है तो उसे चलवाओ। डॉ आंबेडकर का अपमान जनता नहीं हसेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। फिर इस्तीफा देना चाहिए। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मन की बात में माफी मांगनी चाहिए। आंबेडकर को लेकर हल्के शब्दों का जानबूझकर उपयोग किया है। जिससे देश की आम जनता को ठेस पहुंची है। कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बीजेपी को कड़ा जवाब देंगे। 24 दिसंबर को अलवर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यही नहीं जितेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश में ED की रेड के बाद एक दंपती के सुसाइड करने के मामले में कहा कि बीजेपी के नेता हिटलर व बाबर बने हुए हैं। एमपी में एक परिवार के बच्चों ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को खुद के गुल्लक में रखे पैसे दिए थे। बीजेपी के नेताओं से यही बर्दाश्त नहीं हुआ। उनके दुकान पर ईडी की रेड डाल दी। इससे सदम में आकर दंपती ने जान दे दी। उनके छोटे-छोटे बच्चे सदमे में हैं। जो कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष बोले – पिक्चरों की तरह नाटक कर रहे बीजेपी के नेता राजस्थान में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान बेहद घटिया निंदनीय है। उसे कोई भी व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर सकता। यही नहीं इस मुद्दे को दबाने के लिए संसद में राहुल गांधी के धक्के की बात लेकर आ गए। जो एक तरह से पिक्चरों की तरह है। यदि राहुल गांधी ने धक्का दिया है तो उसका CCTV जारी कर दें। संसद में तो चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगे हैं। ठीक इसी तरह पहले संसद में 500 रुपए के नोट की एक गिड्डी मिलने का मसला उठाया। जबकि संसद व्यवस्था चाहे तो सब पता चल सकता था कि नोट किसके गिरे थे। जो अपने माता-पिता के हत्यारों को माफ कर दे वो किसी को धक्का दे सकता है क्या नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा तो अड़ाणी का है। जिसने हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया है। अब देश के सब बड़े उपक्रमों को अड़ाणी खरीदने में लगा है। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया है। इस पर चर्चा करने की बजाय ने मुद्दे लाने का प्रयास करते हैं। जो व्यक्ति अपने पिता के हत्यारों को माफ कर सकता है वो किसी को धक्का मार सकता है क्या। जो मजदूरों की आवाज उठाता है। वो धक्कता दे सकता है क्या। लेकिन बीजेपी के नेता पिक्चरों की तरह नाटक कर अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। जबकि एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि सबकी तबीयत सही है। ये सब लोकतंत्र का मजाक बनाने में लगे हैं। ये देश में आतंक करने में लगे हैं। हिंदू-मुस्लिम का माहौल बनाने में लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भगवान का नाम कोई भी ले सकता है। कोई किसी को नहीं रोक सकता। लेकिन देश के दलित, पीड़ित, महिला सहित 36 बिरादरी की आवाज को हक देने वाले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने निंदनीय बयान दिया है। बाबा साहेब ने देश को मजबूत किया। हमारे संविधान से दूसरे देशों ने सीखा है। पडौसी राज्यों में तख्ता पलट हुए हैं। लेकिन लोकतंत्र की मजबूत नींव भारत में है। अब बीजेपी के नेताओं की टिका टिप्पणी घटिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *