पत्नी और बेटियां गई थी मायके:व्यक्ति ने लगाई फांसी, सुबह भाई ने गेट खोलकर देखा तो, फंदे से लटका मिला शव

भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपने घर के एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को फांसी के फंदे से उतारकर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उद्योग नगर थाना SHO हनुमान सहाय ने बताया की सूचना मिली थी की सर्वोदय नगर में रहने वाले प्रमोद सिंह (34) ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को उतारकर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्रमोद ऑटो चलाता था। वह शराब पीने का भी आदी था। कल वह कमरे में अकेला था। इस दौरान उसने फांसी लगाई है। जांच करने पर पता लगा की प्रमोद की साली की शादी 13 दिसंबर को थी। शादी में शामिल होने के लिए प्रमोद की तीन बेटियां और पत्नी गई हुई थी। प्रमोद अपनी बेटियों और पत्नी को छोड़कर अपने घर वापस आ गया। आज सुबह जब प्रमोद के भाई ने उसके कमरे में आवाज दी तो, कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद गेट खोलकर देखा तो, वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *