बाड़मेर में इन दिनों शीत लहर चल रही है। रात में जहां ठंडी हवा से थारवासी परेशान है, वहीं दिन में धूप खिलने के बावजूद भी शीत लहर का असर कम नहीं हो रहा है। रविवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। लेकिन हवा की स्पीड कम होने से शीत लहर के असर में मामूली कमी आई। शनिवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई है। दरअसल, बाड़मेर में सर्दी की दस्तक के बाद कंपकंपी छूटने लगी है। सर्दी में सबसे ज्यादा परेशान स्कूली बच्चे है। हाफ इयरली एग्जाम होने के कारण छोटे बच्चों को भी जल्दी स्कूल पहुंचना पड़ रहा है, जिसके कारण वे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे है। रात का तापमान गिरकर 10.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। इधर सर्दी से मौसमी बीमारियां भी पांव पसारने लगी है। लगातार दो दिन से छाया कोहरा शीतलहर चलने से रेगिस्तानी बाड़मेर में सर्दी से राहत नहीं मिल रही हैं। रविवार को दूसरे दिन भी अलसुबह आसमान में कोहरा छा गया। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गाड़ियों पर ओंस की गिरी नजर आई। धूप खिलने के साथ कोहरा भी धीरे-धीरे साफ होने लगा। सुबह करीब 11 बजे कोहरा साफ हो गया रात-दिन का तापमान गिरा शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 23.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान में शनिवार को 13.5 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। इस कारण सुबह, शाम व रात को तेज सर्दी पड़ रही है। सर्दी का असर बढ़ने से जहां जनजीवन प्रभावित है। किसानों में फसलों को लेकर राहत नजर आ रही है।


