लुधियाना में आप का मेयर बनाने का दावा:विधायक बग्गा बोले-जीते उम्मीदवार खुद चाहते सरकार से जुड़ना,सीबिया से हुई मुलाकात

पंजाब के लुधियाना में बीते दिन निकाय चुनाव हुए है। आम आदमी पार्टी को 41 सीट हासिल हुई है। कांग्रेस को 30 सीट मिली है। भाजपा 19 सीटों पर जीती है। वहीं शिअद 2 सीटों पर सिमट गई। निकाय चुनाव जीतने वाले 3 आजाद उम्मीदवार है। निगम हाउस में मेयर बनाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गया है। विधायक बग्गा ने किया मेयर बनाने का दावा आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बग्गा ने निगम हाउस में आप का मेयर बनाने का दावा किया है। बग्गा ने कहा कि कई जीते हुए उम्मीदवार उनके संपर्क में भी है। आज हर कोई मौजूदा सरकार के साथ जुड़ना चाहता है। शहर को अगर विकास के रास्ते लेकर आना है तो मौजूदा सरकार के साथ लोग जुड़े। बग्गा ने बताया कि आज वार्ड नंबर 1 से रत्नजीत कौर सीबिया के पति रणधीर सिंह सीबिया भी मुलाकात करने आए थे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वह आप को समर्थन देंगे। बग्गा ने कहा कि इस बारे में अब आप पार्टी हाईकमान से बातचीत कर रहा हूं। पार्टी हाईकमान के आदेश मुताबिक जल्द लोगों के बीच मेयर के चेहरा भी सामने आ जाएगा। बता दें कि बग्गा के हलके में कुल 16 वार्ड है। बग्गा एक मात्र आप के विधायक है जिन्होंने 11 सीटें जीती है। इन कारणों से कांग्रेस से सीबिया की ठनकी यहां बता दें कि वार्ड नंबर 1 से रत्नजीत कौर सीबिया की जीत का मुख्य कारण यह है कि इस वार्ड में कांग्रेस ने बगावत की हुई थी। पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ कांग्रेस ज्वांइन करने वाले रणधीर सिंह सीबिया अपनी पत्नी रत्नजीत कौर सीबिया के लिए टिकट मांग रहे थे। सूत्रों के मुताबिक विधायक राकेश पांडे ने पार्टी में सीबिया की पत्नी को टिकट देने की विरोधता की थी। उसका कारण यह भी है कि 2 बार सीबिया सिमरजीत सिंह बैंस की पुरानी पार्टी लोक इंसाफ की तरफ से राकेश पांडे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके थे। यही नहीं पांडे के बेटे को जब तहसीलदार की नौकरी मिलने के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण ही सीबिया ने पत्नी रत्नजीत कौर सीबिया को आजाद चुनाव में खड़ा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *