पंजाब के जालंधर देहात पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 84 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। ये कार्रवाई नशा तस्करी के अलग अलग चार मामलों में की गई है। जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने इस बारे में जानकारी साझा की है। SSP हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा- पुलिस पिछले 4 महीने से सख्त कार्रवाई कर आपराधिक तत्वों पर नकेल कस रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत ये कार्रवाई की गई है। आरोपियों द्वारा राज्य में नशा बेच कर करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई गई। कुर्क की गई संपत्तियां अब भारत सरकार के नाम पर है। इन सभी संपत्तियों की नीलामी कानून के मुताबिक की जाएगी। एसएसपी बोले- चार नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की गई एसएसपी खख ने कहा- कपूरथला निवासी हरीश कुमार उर्फ मोनू की कार को जब्त किया गया था। आरोपी के खिलाफ शाहकोट में एफआईआर दर्ज की गई थी। होशियारपुर निवासी लखवीर चंद की 52 लाख रुपए का 9 मरले का प्लाट जब्त किया गया है। ये कार्रवाई 26 मई 2020 में भोगपुर में दर्ज एक एफआईआर के तहत की गई है। मेहतपुर निवासी प्रेम सिंह का 11 कनाल 1 मरले का प्लॉट फ्रीज कर दिया गया है। मकसूदां निवासी सोनू कुमार का 5 मरला का रिहायशी मकान, जिसकी कीमत 20,74,000 रुपए है।


