लुधियाना| श्री आत्मानंद जैन सभा के तत्वावधान में श्री विजय इन्द्रदिन कम्युनिटी सेंटर में गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। वर्तमान गच्छाधिपति जैनाचार्य श्रीमद विजय धर्म धुरंधर महाराज की पावन निश्रा में आयोजित सभा मे श्रीमद विजय इन्द्रदिन सूरि महाराज की 23वीं पुण्य तिथि मनाई गई। आचार्य धर्म धुरंधर महाराज साहिब के मंगलाचरण से गुणानुवाद सभा का प्रारंभ हुआ। इस दौरान पवन जैन सोनू, शिवानी जैन, अभिषेक जैन, सतीश जैन, मुनीशा जैन, तृप्ता जैन, सुरिंदर जैन, प्रवीण जैन, सुदेश जैन, अविनाश जैन, रमेश जैन आदि ने पूज्य गुरुदेव की जीवनी पर भजनों के माध्यम से प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त गणि इंद्रजीत विजय महाराज ने भी पूज्य गुरुदेव के जीवन वृतांत डाला। इस दौरान गुरुदेव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सामूहिक आयंबिल भी करवायें गए। इसके अतिरिक्त साधार्मिक भक्ति की व्यवस्था भी की गई, जिसका लाभ रिखब दास, रमेश कुमार, आदित्य जैन सुहान जैन पट्टी वाले परिवार ने लिया।


