भास्कर न्यूज | अमृतसर वार्ड नंबर 57 से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू मेहरा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने पति समेत अब तक 6वीं बार चुनाव जीता है। उनके पति अरुण पप्पल दो बार और मंजू मेहरा चौथी बार चुनाव में विजयी रही हैं। रिजल्ट घोषित होते ही कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। मंजू ने बताया िक वह 2002, 2012, 2017 में भी रिजर्व सीट पर चुनाव में खड़ी हुई थी। तब भी उनकी छवि को देखते हुए लोगों ने भारी मतों से जिताया था। अब 2024 में उन्होंने चौका जड़ दिया है। जब यह वार्ड पुरुष कैंडिडेट की थी तो इनके पति भी चुनाव लड़े थे। उन्हें भी लोगों का खूब समर्थन मिला था। वह 1991 और 2007 में इस सीट पर विजयी रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से हमेशा लोगों के भले के लिए काम किया गया है। लोग इसी पार्टी को पंसद करते हैं, क्योंकि इस पार्टी की सरकार में लोगों को इतनी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। वार्ड नंबर 65 के लोगों ने इस पार्टी पर हमेशा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगी। उनका पहला काम सीवरेज, पानी, सड़कें, कूड़ा प्रबंधन और बिजली जैसी समस्याओं का समाधान करना रहेगा। क्योंकि लोगों को यही सुविधाएं जरूरी होती हैं।


