CG महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही सनी लियोनी!:हर महीने डल रहे 1 हजार रुपए, बस्तर के युवक ने किया फ्रॉड, होगी FIR

बॉलीवुड एक्ट्रेस्ट और रियलिटी शो स्प्लिट्सविला होस्ट सनी लियोनी के नाम छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में फर्जी अकाउंट बनाया गया है। हर महीने इस खाते में 1 हजार रुपए भी डल रहे हैं। अब मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने खाते को होल्ड कर दिया है। फ्रॉड करने वाले युवक की शिनाख्त कर ली गई है। प्रशासन इसपर FIR दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई की जाएगी। तालुर गांव में डला आवेदन जानकारी के मुताबिक, एक एक्स यूजर ने आज एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर कर इस मामले को उजागर किया था। यह पूरा मामला जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सीन्स के नाम का आवेदन डला था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया था। हर महीने डाले गए पैसे जिसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को एलिजिबल बताया गया। जिसके बाद से इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 कुल 10 महीने तक हर महीने 1-1 हजार रुपए की राशि डली है। कुल 10 हजार रुपए खाते में डल चुके हैं। वहीं जब इसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो फौरन मामले की जांच करवाई गई। खाते को होल्ड करवा दिया गया बस्तर जिले के कलेक्टर हरीश एस. ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, हमें आज सुबह इसकी जानकारी मिली है। जिसके बाद फौरन खाते को होल्ड करवा दिया गया। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि, जितने भी पैसे उस खाते में डले हैं उसे एक दिन के अंदर ही रिकवर करवा लिया जाएगा। तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच की जाएगी और इनपर भी कार्रवाई की जाएगी। कौन है सनी लियोनी और जॉनी सीन्स? दरअसल, सनी लियोनी और जॉनी सीन्स दोनों पोर्न एक्टर्स हैं। वर्तमान में सनी लियोनी इंडिया के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को होस्ट करती हैं। ये शो यूथ के बीच बहुत पॉपुलर है। वहीं सनी लियोनी बॉलीवुड की कई मूवी में भी काम कर चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *