मां बगलामुखी धाम से भक्तों ने श्रद्धापूर्वक निकाली संध्या फेरी

जालंधर | मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी जयंती के उपलक्ष्य में संध्या फेरी का आयोजन किया गया। इसका आरंभ सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रांगण से किया गया। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने ज्योति प्रज्जवलित की। सभी कॉलोनी निवासियों ने जगह-जगह लंगर लगाए। इस दौरान गायक दीप सहदेव ने भेंटों से गुलमोहर सिटी को मंत्रमुग्ध किया हुआ। यहां श्वेता भारद्वाज, श्रीकंठ जज, निर्मल शर्मा, मुनीश शर्मा, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, समीर कपूर, मोनिका कपूर, जानू थापर, अमरिंदर कुमार शर्मा, सरोज बाला, नरेश व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *