जालंधर | जैन सेवा समिति के सदस्यों की तरफ से वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन की अध्यक्षता में नागरा स्थिति बच्चों के स्कूल में दो टीचर टेबल, बच्चों को लंच बॉक्स, स्टेशनरी एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। तदोपरांत प्रधान मुस्कान जैन ने सकल परिवार का आभार व्यक्त किया। इसके बाद मकसूदां स्थिति प्रयास स्कूल में दिव्यांग बच्चों एवं रेडक्रॉस द्वारा चलाए जा रहे मूक एवं बधिर स्कूल के बच्चों को दोपहर का भोजन दिया गया। यहां मीनू जैन, राजेश जैन, करन जैन, पारुल जैन, बेबी जविका जैन, बेबी दूविका जैन, दर्शन जैन मौजूद रहे।


