कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने बॉर्डर से सटे गांवों का किया दौरा

अमृतसर| कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बॉर्डर से सटे गांव घोनेवाल के माछीवाला, सहजादा व अन्य का दौरा कर किसानों-मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी घटना को निंदनीय बताया। राज्य सरकार पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी सीमा के साथ लगते गांवों के लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान नापाक साजिश के तहत सीमा पर युद्ध जैसी कोई शरारत करता है तो उसे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम रविंदर सिंह, खुशपाल सिंह धालीवाल, सुपरवाइजर काबल सिंह संधू व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *