भास्कर न्यूज | अमृतसर डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब इकाई के अधीन आते ब्लाक अजनाला वन की ब्लाक कमेटी का चुनाव राज्य वित्त सचिव व जिला प्रधान अश्वनी अवस्थी के निर्देशों पर महासचिव गुरबिंदर सिंह खैहरा और उप प्रधान राजेश कुंद्रा की अध्यक्षता में ब्लाक डेलीगेट्स की हाजिरी में सर्वसम्मति से हुए। इस दौरान गुरबिंदर सिंह खैहरा ने बतौर चुनाव आब्जर्वर हिस्सा लिया। इस चुनाव में बिक्रमजीत सिंह दयालपुरा को प्रधान, सुरजीत कुमार चमियारी को सेक्रेटरी, गुरप्रीत सिंह चमियारी को वित्त सेक्रेटरी, रवि कुमार लखूवाल और राजीव कुमार अजनाला को सीनियर उप प्रधान, सोनू दयाल भड़ंग को उप प्रधान, जसविंदर सिंह सुल्तान माहल को प्रचार सचिव, हरवंत सिंह माकोवाल को जत्थेबंदक सचिव, नवतेज सिंह गग्गोमाहल को प्रैस सचिव चुना गय। नव-नियुक्त चुने गए पदाधिकारियों को डेलीगेटों के हाउस ने मंजूरी दी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निबाएंगे। इस अवसर पर राजेश कुमार पराशर, बलदेव मनन, मुनीष पीटर, दिलराज सिंह, हरजीतपाल सिंह, नरिंदर कुमार, अमित कुमार, वरिंदर कुमार, मनदीप सिंह, विक्रम कुमार आदि मौजूद थे।


