जीएनडीयू, सीआईआई का प्रयास, शहर बनेगा टेक्सटाइल हब

अमृतसर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री शहरी जोन ने मिलकर एक विशेष सम्मेलन किया। इसमें शहर की टेक्निकल टैक्सटाइल इंडस्ट्री के भविष्य पर चर्चा हुई। आयोजन का मकसद था पारंपरिक कपड़ा उद्योग को तकनीक और नवाचार से जोड़ना। सीआईआई शहरी जोन के चेयरमैन सीए दविंदर सिंह ने कहा कि अब वक्त है कि अमृतसर को सिर्फ पारंपरिक कपड़ों का शहर न मानें। इसे तकनीकी टैक्सटाइल हब के रूप में पहचान दिलानी होगी। जीएनडीयू के कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी टेक्निकल टैक्सटाइल क्षेत्र में स्थानीय उद्योग का हर स्तर पर साथ देगी। जीएनडीयू सर्वे, अनुसंधान, ट्रेनिंग, तकनीकी सलाह और स्टार्टअप गाइडेंस देने को तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *