भास्कर न्यूज | अमृतसर एयरपोर्ट रोड स्थित मीरांकोट चौक के पास मेट्रो होलसेल की बैक साइड स्टोरेज मैं पड़े क्रेट्स को देर शाम 8:38 पर आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। क्रिएट प्लास्टिक के होने के कारण और खाली होने के कारण आग देखते-देखते काफी फैल गई। इस दौरान आग ने भयानक रूप ले लिया वही आसपास कोई भी जानी व माली नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में 1 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तकरीबन 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।


