अमृतसर | लोपोके पुलिस ने फायर करने के आरोप में 2 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवराज नंदा गांव भीलोवाल ने बताया कि उसका सिविल अस्पताल लोपोके में मेडिकल स्टोर है। वहीं, जगदंबे अस्पताल गांव भीलोवाल में उसके पिता विपन कुमार बतौर डाक्टर काम कर रहे हैं। इस अस्पताल की छत पर उसकी रिहायश है। वह अपना स्टोर बंद करके अपने घर चला गया। 8.15 शाम को जब वह अपने घर में था तो रिहायश के बाहर दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने एक हवाई फायर किया तो दूसरा फायर अस्पताल के गेट पर किया और आरोपी जाते हुए उसे जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


