पहलगाम आतंकी हमले पर रासा ने जताया दुख, सख्त कार्रवाई की मांग

अमृतसर | मान्यता प्राप्त एवं एफिलेटिड स्कूल एसोसिएशन रासा की बैठक जिला अध्यक्ष नरिंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रासा के प्रदेश महासचिव सुजीत शर्मा बब्बू विशेष रूप से शामिल हुए। जिले के कई स्कूलों के प्रिंसिपल भी मौजूद रहे। बैठक में कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। रासा ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सुजीत शर्मा बब्बू ने कहा कि जाति के आधार पर आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर भी कठोर कदम उठाए जाएं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की मांग की। सुजीत शर्मा ने सरकार से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जांच सार्वजनिक और निजी दोनों स्तर पर होनी चाहिए। पर्दे के पीछे काम करने वाली ताकतों को बेनकाब किया जाना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *