अमृतसर | काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम को गुप्त सूचना पर 5 पिस्तौल समेत हथियार तस्कर को काबू किया है। आरोपी की पहचान जोधबीर सिंह उर्फ जोधा निवासी गांव नौशहरा,जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं। जोधबीर सिंह को इंडिया गेट छेहर्टा में काबू किया गया जहां वह किसी को हथियारों की खेप सौंपने आया था। आरोपी से बरामद 5 पिस्तौलों में 2 पीएक्स5, 1 .30 बोर का स्टार मार्क और 2 ग्लॉक पिस्तौल शामिल हैं।


