गुमटाला चौकी ध्वस्त, मुलाजिम कंटोनमेंट थाने भेजे काउंसिलिंग सैल की सभी मुलाजिम महिला थाने में

गुमटाला चौकी एनएचएआई की जगह में बनी थी। कोर्ट से एनएचएआई के हक में फैसला आने पर जेसीबी से तोड़ी गई पुलिस चौकी। भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर ने सोमवार को थानों में स्टाफ बढ़ाने के उद्देश्य से 49 एएसआई समेत 120 पुलिस मुलाजिमों के तबादले किए हैं। इसी के साथ गुमटाला पुलिस चौकी को फिलहाल खत्म कर सारे स्टाफ को कंटोनमेंट थाने में लगा दिया है। इसी तरह पुलिस महिला थाना में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं। यहां काउंसलिंग सेल से जुड़ी करीब 20 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों के अनुसार ये तबादले पूरी तरह प्रशासनिक जरूरतों और कार्य की मांग के अनुसार किए गए हैं। दरअसल, गुमटाला चौकी जिस जगह पर बनी थी, वह जगह नेशनल हाई–वे अथॉरिटी की थी। बीते 6 माह से इस जमीन का कोर्ट में महकमे के साथ जमीन खाली करने को लेकर केस चल रहा था। सोमवार को सुनवाई थी। केस एनएचएआई के हक में होने के कारण महकमे ने रातों पुलिस चौकी के ढांचे को जेसीबी से ​तुड़वाकर कोर्ट में जमीन के कब्जा मुक्त होने का हवाला ​दे दिया। गुमटाला पुलिस चौकी के साथ नर्सरी चलाने वाले सोनू सरकारिया ने बताया ​कि उनकी तरफ हाईवे अथॉरिटी की जमीन पर पुलिस का कब्जा होने का केस लगाया गया था। इसी पर अदालत ने उनके हक में फैसला दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *