अमृतसर| छेहर्टा जीटी रोड स्थित श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल श्री हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम जी की जयंती मनाया। कमेटी के चेयरमैन दविंदर भनोट और प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में मनाए जन्म दिवस में इस लोग पहुंचे। इसमें पंडित जी द्वारा पहले मंत्रोच्चारण से भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात भगवान को मिष्ठान का भोग लगाकर उसका प्रसाद बांटा। इस मौके पर महासचिव नरिंदर कुमार, रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीनानाथ समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


