9वें भंडारे में कार्ड और स्टीकर बांटने का शुभारंभ

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिव परिवार सेवा मंडल पिंक प्लाजा की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए लगाए जाने वाले 9वें विशाल भंडारे के उपलक्ष्य में कार्ड और स्टीकर बांटने की शुरुआत शिवाला बाग भाइयां से की गई। मंडल के वरिष्ठ सदस्य आनंद किशोर ने बताया कि यह पावन यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान मंडल द्वारा लांबर ग्राउंड बनिहाल में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यहां शिव भक्तों के लिए भोजन, चाय, नाश्ता और विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। आनंद किशोर ने कहा कि लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने हर साल इस यात्रा में शामिल होते हैं। हाल ही में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले से भक्तों का हौसला कमजोर नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *