भास्कर न्यूज | अमृतसर बाजार सिरकी बांदा स्थित शिवाला गंगा राम में 30 अप्रैल से 6 मई तक श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। इसी के उपलक्ष्य में मंगलवार को शिवाला गंगा राम महिला संकीर्तन मंडली और कमेटी की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर को बेरी गेट से निकाली कलश यात्रा कई इलाकों से होते शिवाला में जाकर समाप्त। इस कलश यात्रा में भागवत प्रवक्ता परम श्रद्धेय धर्मेंद्र गोस्वामी महाराज श्री धाम नंदगांव वाले मुख्य रूप से शामिल हुए। भक्तों ने श्री भागवत ग्रंथ सिर पर रखा। पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके कलश की पूजा की। जिसके बाद महिलाओँ ने उन कलश को सिर पर रखकर यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर धर्मेंद्र गोस्वामी महाराज ने कहा कि 6 मई तक चलने वाली कथा दोपहर 2 से साढ़े 6 बजे तक चलेगी। इस मौके पर दीन दयाल, प्रधान अमन मेहरा, अजय मेहरा, विक्रम कपूर, लक्ष्य कपूर, आशु, साहिल शर्मा, यशपाल समेत कई भक्तजन मौजूद थे।


