अमृतसर| काले घनूपुर स्थित श्री राम बाला जी धाम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती पर हवन यज्ञ करवाया गया। मंदिर संचालक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी अशनील महाराज की अध्यक्षता में हुए हवन यज्ञ में 5 पंडितों ने मिलकर सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक हवन यज्ञ किया। जिसमें पंडितों ने मिलकर नवग्रह पूजन और फिर 10 हजार 8 आहुतियां भगवान परशुराम समेत अन्य देवी देवताओं के नाम की डाली।


