भास्कर न्यूज | जालंधर जिम्नास्टिक फेडरेशन अॉफ इंडिया की तरफ से पूणे में सीनियर और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप करवाई गई। इस चैंपियनशिप में पंजाब की दोनों टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें जूनियर अंडर-17 में जालंधर के समीर कोहली ने सिल्वर पदक जीता। कोच लव कुमार ने बताया कि स्टेट चैंपियन समीर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक में सिल्वर मेडल जीता है। समीर स्पोर्ट्स स्कूल में बाहरवीं का स्टूडेंट है और खेल विभाग के रेजिडेंशियल विंग का खिलाड़ी है जो राज नगर में रहता है। पंजाब की जूनियर टीम में कुल 6 खिलाड़ी थे जिसमें 3 जालंधर के रहने वाले है। गुरविंदर सिंह और तुषार ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। लव ने बताया कि समीर के पिता रमेश कोहली टैक्सी ड्राइवर है और मां अलका रानी हाउस वाइफ है। समीर स्पोर्ट्स स्कूल में साल 2016 से प्रेक्टिस कर रहा है और कई बार जिला गेम्स और स्टेट में पदक जीत चुका है। सिल्वर पदक के साथ ही समीर अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स जो 8 मई से दिल्ली में शुरू होने जा रही है उसमें पंजाब की तरफ से खेलेगा। कोच ने बताया कि सीनियर टीम में किसी का पदक नहीं आया लेकिन टीम की तरफ से नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाइ कर लिया है। लड़कियों की टीमों के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे। 7वीं यूथ मेन्स व विमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप नोएडा में करवाई कोच लव कुमार के साथ खिलाड़ी समीर कोहली और सिल्वर मेडल हासिल करता हुआ श्रेयांस। वहीं बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से 7वीं यूथ मेन्स व विमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप उत्तर-प्रदेश के नोएडा शहर में करवाई गई। 20 से 27 अप्रैल तक आयोजित इस चैंपियनशिप में शहर के श्रेयांस ने 85 किलो भारवर्ग में सिल्वर पदक जीता। चैंपियनशिप में श्रेयांस की तरफ से तेलंगाना, चंडीगढ़, आंध्रा प्रदेश और कर्नाटक के खिलाड़ी को एक तरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन फाइनल में दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब का चैंपियन खिलाड़ी श्रेयांस लगातार जालंधर का नाम बॉक्सिंग में रोशन कर रहा है। इससे पहले श्रेयांस ने अंडर-17 स्कूल नेशनल में थर्ड पोजीशन, जूनियर नेशनल ईटानगर सिल्वर मेडल जीता है। पंजाब स्कूल स्टेट चैंपियनशिप 2022, 23, 24 में गोल्ड, खेडां वतन पंजाब दीयां साल 2023, 24 में गोल्ड, पंजाब बॉक्सिंग एसोसिएशन जूनियर स्टेट में गोल्ड मेडल जीता है। श्रेयांस स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर में 12वीं क्लास का स्टूडेंट है, जिसने पिछले सालों जिला, स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में शहर का नाम रोशन किया है। टश्रेयांस के पिता अरिहंत कुमार खुद जिला खेल विभाग में बॉक्सिंग कोच है और स्पोर्ट्स स्कूल में पिछले लंबे समय से खेल विंग चला रहा है। उन्होंने बताया कि श्रेयांस खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब टीम की तरफ से खेलेगा। कोच अरिहंत ने बताया कि श्रेयांस लगातार बेहतर प्रदर्शन क रहा है और उन्हें उम्मीद है कि खेलो इंडिया में भी श्रेयांस पदक जीतेगा।


