जालंधर| सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में नए सत्र के लिए हवन और 10+1 (आर्ट्स , कॉमर्स, साइंस) के शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। छात्रों ने मंत्रोच्चार किया और भजन गाकर भगवान से आशीर्वाद लिया। कॉलेज की निदेशक डॉ वीना दादा, कॉलेज के एमडी मनहर अरोड़ा और लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. एससी शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने छात्रों को आशीर्वाद दिया।


