जालंधर| रोटरी प्रीमियर लीग टीम ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत करते हुए सेवा प्रोजेक्ट किया। कुलवंत सिंह ने बताया कि जालंधर जोन के रोटरी क्लबों ने संरक्षक पीडीजी ब्रजेश सिंघल और आयोजन अध्यक्ष पीडीजी डॉ. यूएस घई के मार्गदर्शन में रोटरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट से एकत्रित धनराशि से जरूरतमंद छात्राओं की फीस देते हुए यह प्रोजेक्ट तुलसी एसडी सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में किया गया। यहां 18 लड़कियों की वार्षिक फीस छात्रवृत्ति के रूप में भरी गई। कार्यक्रम का संचालन समारोह संचालक मनजीत ग्रेवाल ने किया। इस अवसर पर जतिंदर जायसवाल, हरमिंदर सिडाना, अजय धवन, चंद्रकांता मिन्हास, मीनाक्षी, शिखा ठाकुर उपस्थित थे।


