केजरीवाल ने बेटी की सगाई में डांस किया:पुष्पा-2 मूवी के सॉन्ग ‘अंगारों’ पर पत्नी संग सेम स्टेप किए; पंजाब CM मान ने भांगड़ा किया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की गुरुवार रात को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में सगाई हुई। मंच पर केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ डांस किया। सगाई के प्रोग्राम के कुछ वीडियो सामने आए, जिसमें केजरीवाल पुष्पा-2 मूवी के ‘अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सामी’ गाने पर पत्नी सुनीता के साथ सेम डांस स्टेप करते दिखे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ ‘नची जो साड़े नाल’ गाने पर भांगड़ा किया। सगाई में डांस की 2 तस्वीरें… परिवार और कुछ नेता सगाई में शामिल हुए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल की बेटी हर्षिता की सगाई संभव जैन के साथ हुई है। संभव जैन कौन हैं, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। सगाई के प्रोग्राम में परिवार और आम आदमी पार्टी के चुनिंदा नेता ही शामिल थे। पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अलावा कुछ मंत्री भी प्रोग्राम में शामिल हुए। बताया गया है कि आज, शुक्रवार को भी दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक प्रोग्राम हो रहा है। हालांकि, परिवार की तरफ से इसका खुलासा नहीं किया गया है। सगाई की तरह ये कार्यक्रम भी पूरी तरह निजी रखा गया है। ==================== ये खबर भी पढ़ें :- पंजाब CM भगवंत मान ने बेटी नियामत के पहले बर्थडे पर सिंगर बावा-मान के साथ भांगड़ा किया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बेटी नियामत के पहले बर्थडे पर भांगड़ा किया था। मंच पर वह पंजाबी सिंगर रणजीत बावा और गुरदास मान के साथ थिरके। भगवंत मान के भांगड़ा करते का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *