किन्नौर में कांग्रेस पर भड़के भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष:बोले- शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश, महापुरुषों के नाम से राजनीतिक रोटियां सेक रहे

किन्नौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस पर अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रिकांगपिओ में आक्रोश रैली निकाली। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कांग्रेस महापुरुषों पर राजनीति की रोटियां सेक रही है। तिलक राज ने कहा कि कांग्रेस गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मोड कर पेश करके देश की जनता को गुमराह कर रही है। जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है, कांग्रेस को संविधान निर्माता को भारत रत्न देने की याद नहीं आई। जबकि बीजेपी ने संविधान निर्माता को भारत रत्न से सम्मानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता व भारत रत्न भीम राव अंबेडकर के सम्मान में भारत सरकार संविधान निर्माता के स्मृति के रूप में पंच तीर्थ को विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी जनजातीय समाज के हित में कार्य नहीं किया हैं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी में जनजातीय समाज के लोगों के लिए बिजली,पानी, सड़क,शौचालय व किसान सम्मान निधि सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में देश विश्व का सबसे विकसित देश के रूप मे उभर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *