अजमेर में पेपर फैक्ट्री पर लगी भीषण आग:6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

अजमेर के पालरा इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार देर रात एक पेपर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। लगातार चल रही हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना के बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास में जुटी।
छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू पाया। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग के चलते लाखों का नुकसान हो गया, लेकिन फिलहाल आंकलन नहीं किया गया है। 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची
फायर ऑफिसर जगदीश चन्द्र फुलवारी ने बताया- रात करीब 11 बजे पालरा की एक गत्ता फैक्ट्री अग्रोडे प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के साथ ही आदर्श नगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 20000 स्क्वायर फीट एरिया में बने गत्ते के गोदाम लगातार आग के फैलने पर 12 से ज्यादा अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची और अलग-अलग जगह से फायर अधिकारियों और सिविल डिफेंस के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आगजनी से लाखों का नुकसान
फैक्ट्री में रॉ मटेरियल के साथ ही कागज के रोल होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की सूचना पर तहसीलदार ओंकार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक दक्षिण ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *