जिले में अनूपपुर, अमरकंटक सहित कोतमा में आंधी तूफान के साथ जोरदार तेज बारिश
अमरकंटक। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में आज दोपहर से बहुत तेज आंधी तूफान के बाद संध्या काल 6 बजे से जोरदार तेज बारिश हो रही है इसके चलते तापमान काफी नीचे आ गया है अमरकंटक नगर में दोपहर से ठंडी ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं दोपहर 2 बजे अमरकंटक का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था तत्पश्चात भारी तेज आंधी तूफान के चलते पारा लगभग आठ डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया फल स्वरुप मौसम बहुत सुहाना हो गया है बाहर से आए पर्यटक तीर्थ यात्री ठंडी-ठंडी हवाओं के चलते काफी खुश नजर आए तथा साप्ताहिक बाजार में आए दुकानदार भी गर्म कपड़े खोजने मजबूर हुए। पर्यटक तीर्थयात्री इस मौसम के नजारे से बेहद खुश प्रफुल्लित नजर आए समाज समाचार लिखे जाने तक लगभग 1 घंटे से पवित्र नगरी अमरकंटक में झमाझम बारिश हो रही है । पवित्र नगरी अमरकंटक में दोपहर से हो रहे आंधी तूफान के चलते एवं बारिस के कारण नगर की विद्युत व्यवस्था बाधित है।
कोतमा में तूफान से उखड़े पेड़
कोतमा पिछले 15 दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण पारा 40के पार चल रहा था। रविवार की दोपहर अचानक मौसम में बदलाव आया एवं आधे घंटे तक तेज आंधी तूफान चलने के बाद 1 घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश के कारण मौसम में ठंडक आने के साथ खुशनुमा हो गया। रविवार बाजार होने के कारण तेज आंधी तूफान के कारण एक और जहां बाजार पर असर पड़ा वहीं दूसरी ओर दुकानदारों द्वारा लगाए गए तिरपाल फट्टे भी छतिग्रस्त हो गए। आंधी तूफान के कारण आम सहित अन्य मौसमी फलों को भी जमकर नुकसान हुआ। आंधी तूफान एवं तेज बारिश के कारण 2 घंटे तक बिजली भी ठप्प रही। तेज आंधी तूफान के कारण कुछ पेड़ की टहनियां टूट कर बिजली के तारों को भी क्षतिग्रस्त होने गई। विद्युत विभाग एई राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी बस्ती में एक पेड़ टूट कर बिजली के तार तोड़ दिया। बाजार पुराने अस्पताल के पास भी बड़े पेड़ की कुछ टहनियां टूट कर बिजली के तारों में गिरने से सप्लाई बाधित हुई है। विद्युत कर्मचारियों द्वारा लगातार सुधार कार्य करते हुए बिजली चालू कराई गई।


