करनपठार पुलिस ने गुमशुदा को किया दस्तयाब
करनपठार। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना इन्चार्ज उप निरी. मंगला दुबे थाना करनपठार के नेतृत्व में सउनि धनेश्वर पटेल, आर. 287 विनोद कुमार, म.आर. 430 शशि गोड, चा.आर. 459 विक्रम मरावी द्वारा थाना करनपठार में दर्ज गुम इंसान क्र. 22/2018 की गुमशुदा सावनी बाई पति फागू लाल बनवासी उम्र 20 वर्ष निवासी हर्रा का जो घटना दिनांक से लगातार गुमशुदा की कोई पता रसी नहीं चल रहा था जिसे थाना करनपठार पुलिस द्वारा आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को गुमशुदा – सावनी बाई को ग्राम मेडियारास से लाकर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । गुमशुदा को दस्तयाब होने में थाना प्रभारी थाना इंचार्ज उप निरी. मंगला दुबे थाना करनपठार के नेतृत्व में सउनि धनेश्वर पटेल, आर. 287 विनोद कुमार, म.आर. 430 शशि गोड चा.आर. 459 विक्रम मरावी की अहम कार्य करने में सराहनीय योगदान रहा।


