बीएमएस मजदूरों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने प्रयासरत

बीएमएस मजदूरों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने प्रयासरत
जमुना ।
भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा की इकाई लगातार प्रबंधन से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग कर रहा है। इस सम्बन्ध में गत दो दिवस पूर्व महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र सिविल विभाग एवं मैकेनिकल विभाग के अभियंता आदि पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने प्रयासरत रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय मजदूर संघ के नेता ने अन्य मजदूर संघों पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि मजदूरों के रहनुमाई के नाम पर नेता अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए अपने क्षेत्र की परवाह किए बगैर गायब हैं। तो क्या उनकी जिम्मेदारी केवल  दिल्ली, मुंबई, मद्रास, कोलकाता आदि शहरों से पानी की समस्या का निदान करने की है। यदि ऐसा है तो उनको बहुत-बहुत बधाई। लेकिन इतना उन्हें भी मालूम होगा कि जमुना कोतमा क्षेत्र का काम यहीं जमीन पर रह कर ही पूरा किया जा सकता है। महानगर में बैठकर के शायद नहीं हो सकता है। भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र धरातल पर अपने साथियों को बीच में कार्य करता है आडंबर, पत्रकार वार्ता में विश्वास कम रखता है, हमने अपने लेटर हेड पर इस संदर्भ को प्रबंधन को संज्ञान में दिया है, कार्रवाई भी हुई है, और कोई संघ अगर इस तरह की जनहितैषी कोई भी कार्य श्रमिकों को लिए किए हों, तो कृपया इसकी जानकारी श्रमिकों के बीच साझा करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *