गिरिडीह| ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने मंगलवार को उपायुक्त के नाम स्मार पत्र देकर गिरिडीह-पचंबा फोर लेन सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराने की मांग की। जिन इलाकों में अभी निर्माण शुरू नहीं हो सका है, वहां प्रदूषण रोकने के लिए पर्याप्त पानी छिड़काव कराने की भी मांग की, जिसकी फिलहाल अनदेखी की जा रही है। समार पत्र देने वालों में मुख्य रूप से पार्टी नेता राजेश यादव के साथ मनोज यादव, चंदन कुमार और महेंद्र चौधरी शामिल थे। मौके पर राजेश यादव ने बताया कि, पार्टी के चरणबद्ध आंदोलन के बाद 8 अप्रैल को डीसी को ज्ञापन देने के दो दिनों के भीतर सड़क निर्माण का रुका हुआ कार्य दोबारा प्रारंभ हुआ, जिससे एक हद तक लोगों को राहत भी मिली है। लेकिन जिस एरिया में अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, वहां सीमेंट युक्त धूल और प्रदूषण की कहर पहले की ही तरह जारी है। इस बहुप्रतीक्षित सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण भी जरूरी है।


