अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भी पैसे वसूलने का आरोप

भास्कर न्यूज|गिरिडीह पचंबा थाना के सामने स्थित सहयोग अस्पताल में एक प्रसूता की मौत की घटना सामने आई है। जमुआ थाना क्षेत्र की तारा चुंगलो गांव की रहने वाली सारती कुमारी 24 वर्ष पति विकास रजक की मौत प्रसव के दौरान मंगलवार को हो गई। मृतका की यह पहली डिलीवरी थी। पिता जगदीश रजक ने कहा कि सोमवार रात लगभग 10 बजे सारती को सहयोग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सीजेरियन से डिलीवरी कराई गई। जिसमें बच्चा सुरक्षित है, लेकिन मां की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पूरे दिन उन्हें सारती की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी और इलाज के नाम पर पूरी राशि वसूलता रहा। जब विरोध जताया, तब बताया गया कि सारती की मौत हो चुकी है। कहा कि अस्पताल की लापरवाही के कारण यह मौत हुई है। घटना की खबर मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पप्पू रजक, रॉकी सिंह, सन्नी राईन सहित झामुमो के अन्य लोग पहुंचे हैं, प्रबंधन से वार्ता का दौर चल रहा है। वहीं इस बारे में डॉक्टर शीला वर्मा ने कहा कि मरीज को क्रिटिकल स्थिति में लाया गया था। मरीज का बीपी काफी लो था। इसी बीच सिजेरियन से बच्चा पैदा हुआ। ऑपरेशन के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *