कामडारा | कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुली की महिला कौशल्या देवी ने अपने ही गांव के एक युवक अजीत कुमार के ऊपर मारपीट एवं गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कामडारा थाना मे एक आवेदन सौंपा है। जिसमें पीड़ित महिला ने बताया है कि गत 27 अप्रैल को शाम लगभग पांच बजे के आसपास जब वह घर मे अकेली थी। उसी दौरान गांव का एक युवक अजीत कुमार अचानक आ पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट किया। जिसके कारण शरीर मे दर्द उठ गया है। उक्त पीड़ित महिला ने थाने मे आवेदन सौंपकर उक्त आरोपी युवक के उचित कार्रवाई की मांग की है। गुमला| जिला उपभोक्ता फोरम गुमला के द्वारा शिकायतकर्ता अजय भगत के द्वारा विपक्षी टाटा मोटर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लाए गए उपभोक्ता वाद का निर्णय शिकायतकर्ता के पक्ष में देते हुए जब्त हाइवा वाहन लौटाने का निर्देश दिया है। साथ ही अलग से वाद खर्च के रूप में दस हजार का भुगतान करने को भी कहा गया है। निर्णय फोरम के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय व सदस्य सैयद अली हसन फातमी के द्वारा पारित किया गया है।


