जालोर में 1100 महिलाओं-बालिकाओं ने निकाली कलश यात्रा:गायत्री शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत, महायज्ञ का भी होगा आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ की पुन: प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गायत्री मंदिर की ओर से रविवार को 1100 महिला व बालिकाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी और शाम को प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जिला समन्वयक सज्जनसिंह ने बताया- जालोर के सामतीपुरा रोड पर स्थित सुन्देलाव तालाब के पास स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर की पुन प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार को शोभायात्रा के साथ की गई। कलशयात्रा सुबह 11 बजे जालोर के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से 1100 महिला व बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर रवाना हुई। जो पंचायत समिति, हरिदेव जोशी सर्कल, वन वे रोड़ व अस्पताल चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: सुन्देलाव तालाब पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश दिया। इस दौरान शहर में जगह-जगह व्यापारियों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर गायत्री मंदिर के द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि शाम को 4 से 6 बजे तक तालाब पर प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। महिलाओं ने निकाला मशाल जुलूस
इस दौरान महिलाओं ने 24 कुंडीय महायज्ञ को लेकर शहर में महिलाओं ने बड़ी संख्या में मशाल जुलूस निकाला, जो गायत्री मंदिर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गायत्री मंदिर पहुंच कर विसर्जित हुआ। कल से 24 कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत
आयोजन के तहत सोमवार से जालोर के सुन्देलाव तालाब पर तीन दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन 8 से 12 बजे तक होगा। वहीं 12 से 2 बजे तक भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 4 से 6 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद भोजन प्रसादी सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *