आपसी राजीनामे से निपटाए सालों पुराने मामले:राष्ट्रीय लोक अदालत में 36 हजार से ज्यादा मामले आए, 22 बेंच गठित की

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आपसी सहमति से राजीनामा कर मामले का निस्तारण किया गया। प्राधिकरण की अध्यक्ष संगीता शर्मा ने जिला एवं सेशन न्यायालय के सभागार कक्ष में शुभारंभ किया। कुल 22 बैंच गठित की गई है। प्रत्येक बेंच में न्यायिक प्रकरणों के लिए गठित की गई बेंच में एक पैनल अधिवक्ता को सदस्य बनाया गया तथा राजस्व प्रकरणों के लिए गठित की गई बेंच में सेवारत राजस्व अधिकारी को सदस्य बनाया गया। मुख्यालय पर स्थित पैरा लीगल वोलेंटियर्स की ड्यूटी लोक अदालत के प्रचार प्रसार एवं हेल्प डेस्क लगाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने बताया- अजमेर न्याय क्षेत्र में लम्बित 1 लाख से 2 लाख रुपए तक की राशि के एन. आई एक्ट के समस्त लम्बित प्रकरणों में पक्षकार को प्री काउंसिलिंग के लिए नोटिस जारी किए गए तथा निरन्तर प्री काउंसिलिंग आयोजित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 9 दिसम्बर तक लगभग तक 36652 प्रकरण चिह्नित किए गए तथा जिनमें से प्री लिटिगेशन के 12,893 प्रकरण एवं 23759 न्यायालयों में लम्बित प्रकरण चिह्नित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अजमेर मुख्यालय पर 10 बेंचो का गठन किया गया। इसमें न्यायालयों के लिए 6 बेंच, राजस्व मंडल अजमेर के लिए 1 बेंच, राजस्व प्रकरणों के लिए एक बेंच,तथा स्थाई लोक अदालत एवं जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग द्वारा चिह्नित किए गए प्रकरणों के लिए एक बेंच, प्री लिटिगेशन प्रकरणों के लिए एक गठित की गई है। ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, नसीराबाद तालुका पर दो दो बेंच जिनमें एक न्यायालयों द्वारा चिन्हित किए गए प्रकरणों के लिए गठित की गई। सरवाड़, विजयनगर, पुष्कर, मसूदा के लिए एक -एक बेंच गठित की गई। पढें ये खबर भी… MDS यूनिवर्सिटी मेन एग्जाम आवेदन प्रोसेस जारी:बिना लेट फीस कल तक कर सकेंगे अप्लाई, करीब 3 लाख स्टूडेन्ट्स होंगे शामिल महर्षि दयानन्द सरस्वती यूनिवर्सिटी की ओर से यूजी, पीजी व प्रोफेशनल कोर्सेज वर्ष 2025 में की मुख्य परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रोसेस जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *