जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम और मतौड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई की। फलोदी के बड़ी पूनासर खुर्द गांव में दबिश दी गई। पुलिस ने प्रभूराम (23) पुत्र मोटाराम जाट को गिरफ्तार किया। साइक्लोनर टीम के उपनिरीक्षक कन्हैयालाल को गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई की गई। आरोपी के ट्यूबवेल के पास बने कमरे की तलाशी ली गई। कमरे से पांच प्लास्टिक कट्टों में 100.520 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में उसने कबूला कि मादक पदार्थ शंकरलाल से लेकर आना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच भोजासर के थानाधिकारी अशोक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है।


