प्राइवेट वाहन पर लगाई लालबत्ती व सायरन:पुलिस ने पकड़ा, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, वैन को किया जब्त

निजी वाहन पर अनाधिकृत रूप से पुलिस वाहन व एम्बुलेंस का सायरन और लालबत्ती लगाकर घूमने वाले आरोपी युवक को कोतवाली थाना पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही उसके वाहन को भी जब्त किया है। सीआई दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजीव कॉलोनी वैशाली नगर, अजमेर निवासी सुनील रावत पुत्र मोहन सिंह रावत है। जिसके खिलाफ पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। जबकि उसकी कार मारुति ईको वैन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जप्त किया है। सीआई चौधरी ने बताया कि वे देर शाम को कोतवाली व क्लॉक टावर थाना पुलिस द्वारा पैदल गस्त कर शहर की कानून व्यवस्था को चैक किया जा रहा था। उसी दौरान बजरंगगढ़ सर्कल पर उक्त आरोपी अपने वाहन मारुति ईको वैन पर अनाधिकृत रूप से लालबत्ती व पुलिस वाहन व एम्बुलेंस का सायरन लगाकर बजाते हुए आ गया। जिसके खिलाफ कार्यवाही की गई है। पढें ये खबर भी…. अजमेर की पेपर फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, करीब छह घंटे मशक्कत, पुलिस व प्रशासन पहुंचा अजमेर के पालरा इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार रात पेपर फैक्ट्री में आग लग गई। लगातार चल रही हवाओं के कारण विकराल रूप ले लिया। सूचना के बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। छह घंटे की मशक्कत के बाद करीब पांच बजे आग पर काबू पाया। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *