बीएसी एवं जन शिक्षकों के शेष रिक्त पदों हेतु द्वितीय काउंसलिंग 29 अप्रैल को
अनूपपुर। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड अकादमिक समन्वयक(बीएसी) एवं जन शिक्षा केन्द्रों में जन शिक्षक के शेष रिक्त पदों के विरूद्ध द्वितीय काउंसलिंग 29 अप्रैल 2025 को दोपहर 2ः00 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई है। उक्ताशय की जानकारी जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक आशुतोष कुशवाहा ने दी है। उन्होंने बताया है कि प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होने के लिए विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) एवं जन शिक्षक पद हेतु उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शिक्षक होना चाहिए, 01 जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 52 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए तथा संबंधित के विरुद्ध कोई विभागीय जांच आपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत आदि प्रचलित नही होनी चाहिए। प्रतिनियुक्ति अवधि शासन के प्रचलित नियमानुसार होगी। जिला अनूपपुर अंतर्गत कार्यरत लोक सेवक जिनके मूल पद उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शिक्षक हैं और जो उक्त पदों की अर्हताओं को पूर्ण करते हैं, वह आवश्यक अभिलेख सहित निर्धारित काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।


