अंबेडकर जयंती, महाविद्यालय कोतमा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न

अंबेडकर जयंती, महाविद्यालय कोतमा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न
अनूपपुर।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर से चल रहे पखवाड़े अंतर्गत रविवार को एम.एम. महाविद्यालय कोतमा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम सीएमसीएलडीपी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी हनुमान गर्ग, जनप्रतिनिधिगण तथा सी एम सी एल डी पी से जुड़े मेंटर एवं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि व सदस्य, विद्यार्थीगण, परामर्शदाता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाजसेवी हनुमान गर्ग ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के संघर्ष, विचारधारा और संविधान निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं को बाबा साहेब के ‘‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’’ के मंत्र को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के जीवन और आदर्शों का प्रभावशाली चित्रण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *