भगवान परशुराम प्रकटोत्सव विप्र समाज आज मनाएगा, संतों की होगी उपस्थिति
अनूपपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित विद्याधर पांडेय ने अवगत कराया है कि विप्र समाज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समारोह अमरकंटक संत समाज के सचिव मठाधीश स्वामी बाबा लवलीनदास जी महाराज अमरकंटक धारकुंडी आश्रम अमरकंटक एवं जगत स्वामी दांडी जी महाराज हनुमंत आश्रम खामिडोल अनूपपुर के विशेष गरिमामयी उपस्थिति में मनाएगा।उक्त आयोजन में लोगों की विशेष उपस्थिति रहेगी जिनमें सर्वश्री विप्र समाज के संयोजक पंडित राम नारायण द्विवेदी, जिला महासचिव आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा और समस्त विप्रवर का कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30 अप्रैल दिन बुधवार को दोपहर 3.00 बजे से श्रीराम जानकी मंदिर वार्ड नंबर 04 अनूपपुर में किया जाएगा। पूजा,अर्चना तैयारी वैदिक पथ परंपरागत तैयारी उपरांत पंडित विद्याधर पांडे के द्वारा शपथ पूजन किया जाएगा पूजन उपरांत अतिथि संतों का स्वागत करते हुए उन्हें सभा स्थल तक लाया जाएगा एवं भगवान परशुराम का अर्चन वंदन वैदिक परंपरा से संपन्न कराया जाएगा। तत्पश्चात अतिथियों को मंचासीन कर सम्मान समारोह उपरांत उनके आशीर्वचन लेकर प्रसाद वितरण पश्चात समारोह को सफल बनाने के लिए सादर निवेदन निवेदित है।


