रामगढ़ जिले के भदानीनगर बनगडा रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिला है। आज सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर रेलवे आरपीएफ और भदानीनगर पुलिस को सूचना दी। पतरातू आरपीएफ सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार और भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रहमव्रत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर कपड़े से ढका। घटना में व्यक्ति का एक पैर कटा हुआ मिला है। काफी खोजबीन के बाद भी दूसरा पैर नहीं मिल पाया है। व्यक्ति की नहीं हो पाई है पहचान आरपीएफ जवान प्रवीण कुमार के अनुसार, ऐसा अंदाजा लगता है कि ट्रेन ने व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारी है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं होने की स्थिति में पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि भदानीनगर बनगड़ा रेलवे ट्रैक पर पहले भी कई रेल हादसे हो चुके हैं। कई शव भी बरामद हुए हैं। पुलिस इस मामले में आत्महत्या, हत्या और हादसे, तीनों पहलुओं से जांच कर रही है।


