देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश से आए भक्तों ने बाबा पर जलार्पण किया। मंदिर के पुरोहितों के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन मुंडन, उपनयन, विवाह और प्रतिष्ठानों का उद्घाटन जैसे शुभ कार्य किए जाते हैं। श्रद्धालु इस दिन के लिए बड़े उत्साह से इंतजार करते हैं। दान-पुण्य का विशेष महत्व अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। बाबा बैद्यनाथ का भाव संध्या श्रृंगार भी इस अवसर पर किया जाएगा। बैद्यनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जहां हर पूजा-पाठ विधि-विधान से संपन्न की जाती है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान किए और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के मंझला खंड से शुरू होगा श्रृंगार अक्षय तृतीया के मौके पर बाबा का श्रृंगार मंदिर के महंत सरदार पांडा गुलाबचंद ओझा स्वयं करेंगे। इस दिन आम भक्त बाबा के पारंपरिक श्रृंगार में शामिल नहीं हो सकेंगे। श्रृंगार कार्यक्रम देर शाम शुरू होगा। मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले मंदिर के मंझला खंड में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाएगी। इस अनुष्ठान में गृहस्थ जीवन में उपयोग के लिए पलंग, तकिया, तोशक, मच्छरदानी, छाता, खड़ाऊं आदि की पूजा कर उनका दान किया जाएगा। यह विशिष्ट पूजा मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित के मार्गदर्शन में होगी। वहीं पूजा प्रबंधन में उपचारक भक्तिनाथ फलाहारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद गर्भ गृह में बाबा बद्रीनाथ का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। बाबा का श्रृंगार विशेष फूलों, फलों, कपड़े सहित अन्य सामग्रियों से होगा। विशेष पूजा के बाद आम भक्त करेंगे दर्शन आम भक्तजन श्रृंगार की के बाद ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि अक्षय तृतीया के दिन मंदिर में अनुशासन बनाए रखें और श्रृंगार के दौरान धैर्य पूर्वक दर्शन की प्रतीक्षा करें। वहीं प्रबंधन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। ———————————— इस खबर को पढ़ें… बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सुविधा:मंदिर परिसर में लगा विशेष शेड, धूप और गर्मी से मिलेगा बचाव देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने नई सुविधा शुरू की है। मंदिर परिसर में व्यापक शेड का निर्माण किया गया है। इससे दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को गर्मी और धूप से राहत मिलेगी। गर्मियों में बाबा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। धूप और भीड़भाड़ के कारण भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पूरे परिसर में शेड लगाने का फैसला किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…


