डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया

गुमला| साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के द्वारा गत वर्ष आयोजित इंटरनेशनल सोशल स्टडीज़ ओलंपियाड एवं इंटरनेशनल कामर्स ओलंपियाड में डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहू ने आज सभी को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इंटरनेशनल सोशल स्टडीज़ ओलंपियाड में कक्षा चतुर्थ की काव्या साबू को जोनल मेडल ऑफ़ डिस्टिंक्शन एवं रचित पांडे को गोल्ड मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस प्राप्त हुआ है। वहीं कक्षा दशम के साकेत कुमार, आर्या गुप्ता एवं किशन शांडिल्य को जोनल मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन तथा अक्षयवंश प्रसाद, आयुष कुमार गुप्ता और प्रजन्य कुमार को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त हुआ है। इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड में कक्षा एकादश के अच्युत को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस तथा कक्षा द्वादश के प्रणव राज गुप्ता, रिया दासगुप्ता और कासिफ परवेज को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर ओलंपियाड कोआर्डिनेटर अभिजीत झा समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *