जगराओं में शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध:3 साल तक किया रेप, आरोपी कर रहा दूसरी लड़की से शादी की तैयारी

लुधियाना के जगराओं में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की को शादी का वादा करके तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी की पहचान संदीप सिंह के तौर पर हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले उनकी दोस्ती हुई। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। इसी बहाने वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी लड़की इसका विरोध करती, तो आरोपी शादी का भरोसा देकर उसे मना लेता। तीन साल बाद अब आरोपी शादी से मुकर गया है। वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *