कपूरथला जेल से मिले मोबाइल:14 कैदियों से 12 फोन बरामद, तीन एफआईआर दर्ज, सुपरिटेंडेंट ने चलाया सर्च ऑपरेशन

कपूरथला मॉडर्न जेल में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक कैदी और 13 हवालातियों से 12 मोबाइल बरामद किए गए। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों और थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह के अनुसार, पहले समूह में पांच हवालातियों से मोबाइल मिले। इनमें फगवाड़ा के गोपाल कुमार और गुरविंदर सिंह, लुधियाना के आकाश गुप्ता, जालंधर के तजिंदर सिंह और दिव्याम शामिल हैं। दूसरे समूह में आठ हवालातियों से छह मोबाइल बरामद हुए। इनमें गुरदासपुर के अनमोल सिंह, फगवाड़ा के दीपक कुमार, तरनतारन के रणजीत सिंह, अमृतसर के सुबेग सिंह, तरनतारन के राहुल, उत्तर प्रदेश के बंसी लाल, तरनतारन के गुरप्रसाद सिंह और जालंधर के राहुल कुमार शामिल हैं। इसके अलावा, गुरदासपुर के कैदी दिलप्रीत सिंह से एक मोबाइल फोन, सिम और बैटरी बरामद की गई। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली हैं। सर्च ऑपरेशन मंगलवार को किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *