15 दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच स्पोर्ट व्हील चेयर का वितरण

रांची| सीआरसी, रांची ने मंगलवार को 15 दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच स्पोर्ट व्हील चेयर का वितरण किया। यह वितरण सीआरसी, रांची और पीएमडीके (एलिम्को), रांची द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। झारखंड राज्य में पहली बार दिव्यांग खिलाड़ियों को स्पोर्ट व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इस व्हीलचेयर के माध्यम से दोनों पैर से दिव्यांगजन बास्केटबॉल, बैडमिंटन एवं अन्य इनडोर खेल बिना बाधा के खेल सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के निशक्तता आयुक्त अभय नंदन अंबष्ट उपस्थिति हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *