चंबल नदी में रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई:ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग रहा था माफिया; टीम ने पीछा करके पकड़ा

चंबल नदी पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। शनिवार रात को गेम रेंज अंबाह की टीम और महुआ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबल नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए है। बता दें कि, ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत की गई इस संयुक्त कार्रवाई में गेम रेंज अंबाह और महुआ थाना पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाई। चंबल नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन और उसके परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई मुरैना वन मंडल की गंभीरता को दर्शाती है। जब्त ट्रैक्टर को महुआ थाना परिसर में रखा गया है। वहीं, अंबाह गेम रेंज एसडीओ भूरा गायकवाड़ा ने बताया कि शनिवार को टीम महुआ क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान अवैध से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को हमने जाते हुए देखा। उसका पीछा किया तो ट्रैक्टर चालक भाग गया, लेकिन ट्रैक्टर-ट्राॅली हमने पकड़ ली। उसे फिलहाल महुआ थाने में रखवा दिया गया है। रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने की मुहिम रेत माफिया चंबल नदी की पारिस्थितिकी और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस तरह के अवैध उत्खनन से न केवल नदी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि वन्य जीवों के आवास पर भी बुरा असर पड़ रहा है। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, जो अपनी घड़ियाल और डॉल्फिन जैसी दुर्लभ प्रजातियों के लिए जाना जाता है, इस प्रकार की गतिविधियों से गंभीर खतरे में है। प्रभावी निगरानी और सतत कार्रवाई नोडल अधिकारी भूरा गायकवाड ने बताया कि ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप अभियान के तहत अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाई को लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि चंबल नदी और उसके परिवेश को सुरक्षित रखा जा सके। इस मुहिम का उद्देश्य रेत माफियाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाना और पर्यावरणीय संतुलन बहाल करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *