मां बगला शिव हनुमंत मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव कल

रांची | रांची रेलवे स्टेशन स्थित मां बगला शिव हनुमंत मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव एक मई को विधि-विधान के साथ मनाने का निर्णय मंदिर समिति के सदस्यों ने लिया है। वार्षिकोत्सव पर सुबह 5 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे से अमरावती महाराष्ट्र के पुरोहित पूजन करेंगे। 101 लीटर दूध से मंदिर में स्थित शिव परिवार का रुद्राभिषेक किया जाएगा। हनुमान जी की पूजा के बाद हवन किया जाएगा। शाम 6 बजे भोले बाबा का भव्य शृंगार सह महाआरती की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय ने बताया कि यह मंदिर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यहां शिव और शक्ति का संगम है। बैठक में मुन्ना कच्छप, कैलाश केशरी, छत्रधारी महतो, विजय सिंह व अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *